देश की खबरें | मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस व कार की सीधी भिड़ंत, पिता-पुत्री सहित चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्री सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मथुरा, 28 मार्च जनपद के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्री सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक वैगन-आर कार में दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रहे परिवार की कार माइलस्टोन संख्या 99 पर तेज गति से अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए आगरा की ओर से आ रही उप्र रोडवेज की बस से जा टकराई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पिता के दो दोस्त भी मारे गए जो उनके साथ होली मनाने के लिए फर्रुखाबाद लौट रहे थे। सभी फर्रुखाबाद के रहने वाले थे तथा दिल्ली में काम करते थे। पुलिस का मानना है कि यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व टोलकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और उनके परिजनों को सूचित कर दिया।

एसपी देहात शिरीष चंद्र ने बताया कि कार में दुर्गेश तिवारी (30), उनकी पत्नी तनु उर्फ प्रियंका (27), तीन साल की बेटी अंशिका उर्फ अंशू और दो साल की बेटी अनन्या उर्फ परी भी थी।

परिवार अपने मित्रों आशुतोष (27) और अनूप (27) के साथ दिल्ली से घर लौट रहे थे। हादसे में दुर्गेश तिवारी, बेटी अंशिका, दोनों दोस्त अनूप और आशुतोष की मौत हो गई।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\