देश की खबरें | सीधी बस दुर्घटना पीड़ितों को हरसंभव सहायता दी जायेगी : चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने बुधवार को उनके गांवों में पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

भोपाल, 17 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने बुधवार को उनके गांवों में पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान चौहान ने कहा, ‘‘दुर्घटना पीड़ितों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दी जायेगी।’’

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है।

चौहान ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में सात-सात लाख रुपये के चेक भी प्रदान किये।

मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर सीधी जिले के रामपुर नैकिन ग्राम पहुंचकर बस दुर्घटना की चपेट में आए अथर्व गुप्ता के परिजन को सांत्वना दी। रामपुर नैकिन में चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की कुशल-क्षेम भी जानी और दुर्घटना पीड़ितों के समुचित उपचार के निर्देश दिये।

उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपचाररत विभा प्रजापति से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली और दुर्घटना में उनके भाई दीपू प्रजापति की मौत पर शोक व्यक्त किया।

चौहान ने दुर्घटना में मारी गई विमला द्विवेदी के रामपुर नैकिन स्थित घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चुरहट पहुंचे और रामनगर मोहल्ले में दुर्घटना में मारे गए श्यामलाल साकेत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मृतक की पत्नी शांति साकेत, पुत्री कल्पना साकेत, पुत्र आकाश साकेत तथा आशीष साकेत को दिलासा दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा की पूरी व्यवस्था सरकार करेगी।

बाद में चौहान ग्राम पचोखर में मृतका खुशबू पटेल के घर भी पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पडरिया में मृतक अनिल पटेल तथा ग्राम कुकड़ीझर में मृतक अमर ज्योति साकेत के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। यह बस यात्रियों से खचाखच भरी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट