IPL 2025: लखनऊ सुपर जाइंट्स के दिग्वेश राठी एक मैच के लिए निलंबित, मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ सुपर जाइंट्स के लेग स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी को यहां आईपीएल मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद ‘टिक द नोटबुक’ (किताब में टिक लगाने) जश्न मनाने के एक और मामले के बाद एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया.

अभिषेक शर्मा, दिग्वेश राठी (Photo: X)

लखनऊ, 20 मई: लखनऊ सुपर जाइंट्स के लेग स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी को यहां आईपीएल मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद ‘टिक द नोटबुक’ (किताब में टिक लगाने) जश्न मनाने के एक और मामले के बाद एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया. अभिषेक को भी इसी घटना के लिए फटकार लगाई गई और उन्हें सत्र के अपने पहले अपराध के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक दिया गया.

यह भी पढें: IPL 2025: क्या अभिषेक शर्मा को दिग्वेश राठी के साथ मैदान पर हुई बहस के बाद मारा गया थप्पड़? जानें क्या है सच्चाई

दिग्वेश के लिए यह आचार संहिता का तीसरा उल्लंघन था और उन्हें अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सुपरजाइंट्स के अगले मुकाबले से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि इसी प्रकृति के तीन अलग-अलग अपराधों के बाद उन्हें पांच डिमेरिट अंक मिले हैं.

आईपीएल विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यह इस सत्र में नियम 2.5 के तहत उनका तीसरा लेवल एक अपराध था और इसलिए उन्हें पहले के तीन डिमेरिट अंकों के अलावा दो और डिमेरिट अंक दिए गए हैं. इसमें एक अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ एक डिमेरिट अंक और चार अप्रैल 2025 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो डिमेरिट अंक शामिल हैं.’’

इसमें कहा गया, ‘‘अब उनके पास इस सत्र में पांच डिमेरिट अंक हैं जिसका परिणाम एक मैच का निलंबन होता है इसलिए दिग्वेश को अब सुपरजाइंट्स के अगले मैच से निलंबित किया जएगा जो 22 मई 2025 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होगा.’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि आचार संहिता के लेवल एक उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है.

पच्चीस साल के दिग्वेश सुपरजाइंट्स के अब तक निराशाजनक रहे अभियान में एकमात्र उम्मीद की किरण रहे हैं. उन्होंने 12 मैच में 8.18 प्रति ओवर की इकोनॉमी रेट से 14 विकेट लिए हैं. हालांकि ऐसा लगता है कि दिग्वेश ने पिछली घटनाओं से बहुत कम सीखा है. उनका ‘टिक द नोटबुक’ जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है लेकिन मैच रेफरी ने इसे बहुत पसंद नहीं किया है.

अधिकांश समय उनका जश्न विपक्षी बल्लेबाजों की आक्रामक पारी के बाद आता है. इस बार यह तब हुआ जब भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 20 गेंद पर 59 रन बनाए जिसमें छह छक्के शामिल रहे. सुपरजाइंट्स को सनराइजर्स ने आसानी से हराकर उसकी प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की रही सही उम्मीद भी खत्म कर दी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड