दक्षिण अफ्रीका के बाहर होने पर निराश बावुमा ने कहा, इसे स्वीकार करना मुश्किल

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि टी20 विश्व कप से बाहर होने की बात स्वीकार करना मुश्किल है क्योंकि उनकी टीम रविवार को कमजोर नीदरलैंड से हारकर फिर से एक और आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हो गयी.

एडीलेड, 6 नवंबर : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि टी20 विश्व कप से बाहर होने की बात स्वीकार करना मुश्किल है क्योंकि उनकी टीम रविवार को कमजोर नीदरलैंड से हारकर फिर से एक और आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने सुपर 12 मुकाबले में 13 रन से हराकर टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से बाहर कर दिया. दक्षिण अफ्रीका की टीम आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद अंत में हार जाती है इसलिये उसे ‘चोकर्स’ कहा जाता है. मैच के बाद निराश बावुमा ने कहा, ‘‘इसे पचा पाना मुश्किल है. एकजुट इकाई के तौर पर हमें प्लेऑफ में पहुंचने का भरोसा था. ’’ दमदार तेज गेंदबाजी आक्रमण रखने वाली दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये कमजोर नीदरलैंड को हराने की जरूरत थी.

लेकिन इस उलटफेर भरी हार से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला ‘करो या मरो’ का बन गया जिससे ग्रुप दो की सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम तय होगी. दक्षिण अफ्रीका के हारने से भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के परिणाम से पहले ही अंतिम चार में स्थान सुनिश्चित हो गया था. बावुमा ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हम जीत नहीं सके. टॉस जीतकर गेंदबाजी करना आदर्श नहीं रहा. हमने अहम मौकों पर विकेट गंवाये. उन्होंने मैदान का अच्छा इस्तेमाल किया जो हम नहीं कर सके.’’ दक्षिण अफ्रीका की टीम हमेशा टूर्नामेंट से पहले प्रबल दावेदारों में शुमार होती है लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट के अंत में बाहर हो जाती है और टीम अभी तक विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी है. टीम 2009 और 2014 में दो बार टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल चरण में बाहर हुई. यह भी पढ़ें : IND vs ZIM Live Streaming Online: भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुक़ाबला आज, जानें कब और कैसे देखें ऑनलाइन

वनडे विश्व कप में वह चार मौकों पर 1992, 1999, 2007 और 2015 में अंतिम चार में हार गयी. किसी भी प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज करने के बाद नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के पास इस खुशी को बयां करने के लिये शब्द ही नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘‘काफी कुछ कहना है, लेकिन इसे बताने में थोड़ा समय लगेगा. नीदरलैंड की विश्व कप में एक और बड़ी उलटफेर भरी जीत. ’’सुपर 12 चरण में यह नीदरलैंड की दूसरी जीत थी, उसने इससे पहले जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड