जरुरी जानकारी | कृषि क्षेत्र में मांग से डीजल की बिक्री में उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. औद्योगिक मांग को पूरा करने के लिए ट्रकों की आवाजाही बढ़ने और कृषि गतिविधियों में तेजी के चलते अप्रैल 2023 के पहले पखवाड़े में डीजल की बिक्री में जोरदार उछाल आया।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल औद्योगिक मांग को पूरा करने के लिए ट्रकों की आवाजाही बढ़ने और कृषि गतिविधियों में तेजी के चलते अप्रैल 2023 के पहले पखवाड़े में डीजल की बिक्री में जोरदार उछाल आया।

मंगलवार को जारी उद्योग के प्रारंभिक आंकड़ों में यह बात कही गई। देश में डीजल सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है। ईंधन की कुल मांग में इसकी करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के पहले पखवाड़े में डीजल की मांग सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 34.5 लाख टन हो गई।

मार्च के पहले पखवाड़े के मुकाबले समीक्षाधीन अवधि में डीजल की मांग 8.4 प्रतिशत बढ़ी।

समीक्षाधीन अवधि में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 11.4 लाख टन हो गई। हालांकि, पेट्रोल की बिक्री में मासिक आधार पर 6.6 फीसदी की गिरावट आई है।

विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग अप्रैल के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 2,84,600 टन हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी