जरुरी जानकारी | लगातार दूसरे दिन बढ़ी डीजल-पेट्रोल की कीमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी के बीच करीब दो महीने की स्थिरता के बाद शनिवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ायी गयीं। पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी के बीच करीब दो महीने की स्थिरता के बाद शनिवार को डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ायी गयीं। पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी।

पेट्रोल व डीजल जैसे ईंधनों का विपणन करने वाली कंपनियों की एक अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 81.23 रुपये से बढ़कर 81.38 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। इसी तरह डीजल का दाम 70.68 रुपये से बढ़कर 70.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 17 पैसे और 22 पैसे की वृद्ध्धि की गयी थी।

यह पेट्रोल के दाम में 22 सितंबर के बाद और डीजल के दाम में दो अक्टूबर के बाद का पहला बदलाव था।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां ‘इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड’ अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानक दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के हिसाब से घरेलू बाजार में डीजल व पेट्रोल की खुदरा कीमतों में बदलाव करती हैं। हालांकि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इन कंपनियों ने कुछ समय के लिये कीमतों में संशोधन टाल दिया था।

पेट्रोल के दाम 58 दिन और डीजल के दाम 48 दिन के लिये स्थिर रहे थे।

मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 87.92 रुपये से बढ़ाकर 88.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.11 रुपये से बढ़ाकर 77.34 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम