जरुरी जानकारी | डीआईसीजीसी अक्टूबर में 17 सहकारी बैंकों के जमाकर्ताओं को भुगतान करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) अक्टूबर में महाराष्ट्र के आठ सहित 17 सहकारी बैंकों के पात्र जमाकर्ताओं को भुगतान करेगा।

मुंबई, 21 अगस्त जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) अक्टूबर में महाराष्ट्र के आठ सहित 17 सहकारी बैंकों के पात्र जमाकर्ताओं को भुगतान करेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इन 17 बैंकों की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए जुलाई में जमाकर्ताओं द्वारा निकासी सहित कई प्रतिबंध लगाए थे।

डीआईसीजीसी, आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है, जो बैंक जमा पर पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराती है।

इन 17 सहकारी बैंकों में आठ महाराष्ट्र में, चार उत्तर प्रदेश में, दो कर्नाटक में और एक-एक नयी दिल्ली, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में स्थित हैं।

महाराष्ट्र के सहकारी बैंक... साहेबराव देशमुख सहकारी बैंक, सांगली सहकारी बैंक, रायगढ़ सहकारी बैंक, नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक, साईबाबा जनता सहकारी बैंक, अंजनगांव सुरजी नगरी सहकारी बैंक, जयप्रकाश नारायण नगरी सहकारी बैंक और करमाला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक हैं।

डीआईसीजीसी के अनुसार उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (सीतापुर), नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (बहरीच) और यूनाइटेड इंडिया कंपनी को-ऑपरेटिव बैंक (नगीना) के पात्र जमाकर्ताओं को अक्टूबर में भुगतान किया जाएगा।

कर्नाटक श्री मल्लिकार्जुन पट्टाना सहकारी बैंक नियमिता (मस्की) और श्री शारदा महिला सहकारी बैंक (तुमकुर) भी इस सूची में शामिल हैं।

नयी दिल्ली में रामगढ़िया को-ऑपरेटिव बैंक, पश्चिम बंगाल के बीरभूम के सूरी में सूरी फ्रेंड्स यूनियन को-ऑपरेटिव बैंक और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में दुर्गा को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक के पात्र जमाकर्ताओं को अक्टूबर में डीआईसीजीसी द्वारा भुगतान किया जाएगा।

डीआईसीजीसी ने कहा कि पात्र जमाकर्ताओं को पहचान के वैध दस्तावेजों द्वारा अपने दावों का समर्थन करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी