देश की खबरें | डीआईए ने डिमेंशिया के लिए ऑनलाइन क्लिनिक की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डिमेंशिया बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए ‘डिमेंशिया इंडिया अलायंस’ (डीआईए) ने मंगलवार को एक ऑनलाइन क्लीनिक की शुरुआत की।

बेंगलुरु, पांच सितंबर डिमेंशिया बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए ‘डिमेंशिया इंडिया अलायंस’ (डीआईए) ने मंगलवार को एक ऑनलाइन क्लीनिक की शुरुआत की।

गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने एक बयान में कहा कि ‘नेशनल डिमेंशिया सपोर्ट लाइन’ का प्राथमिक उद्देश्य डिमेंशिया से जूझ रहे लोगों और उनके परिवार के सदस्यों की मदद करना है।

बयान में कहा गया कि सेवाओं में सूचना, समर्थन, मार्गदर्शन और समय पर बीमारी की पहचान तथा उपचार को बढ़ावा देना शामिल है।

इसमें कहा गया कि ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी।

बयान में कहा गया कि ‘डेमक्लीनिक’ पहल का उद्देश्य बीमारी की पहचान के बाद देखभाल और समर्थन के माध्यम से डिमेंशिया से पीड़ित परिवारों और व्यक्तियों की सहायता करना है।

डिमेंशिया में मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों की तंत्रिका कोशिकाएं धीरे धीरे कमजोर होने लगती हैं जिससे आम तौर पर स्मृति की हानि होती है। डिमेंशिया लोगों को अलग तरह से प्रभावित करता है। इसका प्रभाव मस्तिष्क के प्रभावित क्षेत्र पर निर्भर करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now