MS Dhoni To Get Banned in IPL 2023! MS धोनी पर आईपीएल में खेलने से लगेगा प्रतिबंध? जानें पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा क्यों कहा!

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज महेंद्र सिंह धोनी को लगातार निराश कर रहे हैं और उन्होंने गेंदबाजों को कमर कसने को कहा जिससे कि इस करिश्माई कप्तान पर ‘प्रतिबंध’ के खतरे से बचा जा सके।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग ( Photo Credit: Instagram)

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज महेंद्र सिंह धोनी को लगातार निराश कर रहे हैं और उन्होंने गेंदबाजों को कमर कसने को कहा जिससे कि इस करिश्माई कप्तान पर ‘प्रतिबंध’ के खतरे से बचा जा सके. सुपरकिंग्स ने सोमवार को बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आईपीएल मैच में छह विकेट पर 226 रन बनाए लेकिन टीम को लक्ष्य का बचाव करने के लिए जूझना पड़ा क्योंकि गेंदबाजों ने छह वाइड गेंद फेंकी. सुपरकिंग्स की टीम हालांकि अंत में आठ रन से जीत दर्ज करने में सफल रही. यह भी पढ़ें: CSK के कप्तान MS धोनी ने कहा, परिणाम के बारे में सोचने के बजाये मैं मैच में शामिल रहना पसंद करता हूं

सहवाग ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘‘धोनी खुश नजर नहीं आ रहे थे क्योंकि वह पहले भी जिक्र कर चुके हैं कि वह चाहते हैं कि गेंदबाज नोबॉल और वाइड की संख्या में कटौती करें.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस स्थिति में नहीं पहुंचना चाहिए जहां धोनी पर प्रतिबंध लग जाए और टीम को अपने इस कप्तान के बिना मैदान पर उतरना पड़े.’’

सुपरकिंग्स ने आरसीबी के खिलाफ कुल 11 अतिरिक्त रन दिए.

चार बार के आईपीएल चैंपियन सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 18 अतिरिक्त रन दिए थे और धोनी ने उन्हें चेताया था कि वे अतिरिक्त रनों में कटौती करें या नए कप्तान के नेतृत्व में खेलने के लिए तैयार रहें.

सहवाग ने कहा, ‘‘धोनी पहले भी वाइड और नोबॉल में कटौती की बात कर चुके हैं। और छह वाइड गेंद फेंकना बेहद निराशाजनक है.’’

तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने तीन वाइड फेंकी जिससे इस मामले में आईपीएल में उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। सहवाग हालांकि स्पिनर महेश तीक्षणा के वाइड फेंकने से अधिक नाराज दिखे.

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप इतनी सारी वाइड फेंकते हो तो यह काफी निराशाजनक होता है विशेषकर एक स्पिनर द्वारा वाइड फेंकना. कम से कम वे अपनी वाइड को नियंत्रित कर सकते हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Maharashtra Heatwave SOP: महाराष्ट्र में पड़ रहे भीषण गर्मी को लेकर सरकार का फैसला, दोपहर 12 से 4 बजे तक आउटडोर मजदूरों के काम पर रोक, SOP जारी

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड