देश की खबरें | सीएसके के आईपीएल प्लेऑफ के क्वालीफाई होने के बाद धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए: गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि जब बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग के नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई हो जाये तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरना चाहिए।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि जब बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग के नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई हो जाये तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरना चाहिए।

सीएसके की टीम इस समय तालिका में 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है।

यूएई में आईपीएल बहाल होने के बाद धोनी अपनी टीम के दोनों मैचों में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ क्रमश: तीन और नाबाद 11 रन बनाये।

गंभीर ने कहा कि धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए भले ही टीम लक्ष्य का पीछा कर रही हो या फिर पहले बल्लेबाजी कर रही हो।

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘एम एस धोनी को सीएसके के प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई करने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, भले ही वे लक्ष्य का पीछा कर रहे हों या फिर पहले बल्लेबाजी कर रहे हों ताकि आप क्रीज पर कुछ समय बिता सको। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ यही देखना चाहता हूं, उम्मीद करता हूं ऐसा हो। कप्तान के बारे में सर्वश्रेष्ठ चीज यही है कि यह उसकी इच्छा होती है कि वह जहां चाहे, उस नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\