Mathisha Pathirana: युवा तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना ने कहा- एमएस धोनी मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं

श्रीलंका के इस गेंदबाज के लिए आईपीएल का मौजूदा सत्र अब तक अच्छा रहा है. वह 13 विकेट के साथ मुस्तफिजुर रहमान (14) के बाद टीम के दूसरे सफल गेंदबाज है. उन्होंने इस दौरान 7.68 की औसत से रन खर्च किये हैं.

सीएसके (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई: श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना ने करिश्माई क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपने क्रिकेट करियर में पिता तुल्य करार देते हुए कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान की छोटी-छोटी सलाह से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है. इस 21 साल के गेंदबाज ने 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण किया था और तब से वह सीएसके की तेजी गेंदबाजी इकाई के प्रमुख स्तंभ है.

उनके शानदार प्रदर्शन पिछले सत्र में सीएसके को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. धोनी से मिले मार्गदर्शन पर पथिराना ने कहा, ‘‘मेरे पिता के बाद, मेरे क्रिकेट जीवन में ज्यादातर वही (एमएसडी)  पिता जैसी भूमिका निभाते हैं. वह हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं और मुझे कुछ मार्गदर्शन देते रहते हैं. यह ऐसा ही है जैसे मेरे पिता घर में करते हैं.’’ PBKS vs CSK IPL 2024 Preview: कल दोपहर धर्मशाला में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स की सेना, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

उन्होंने सीएसके के  यूट्यूब चैनल पर ‘लायंस अप क्लोज’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह मुझसे जितनी बातें साझा करते है उतना काफी है. वह मैदान के अंदर या बाहर बहुत ज्यादा बात नहीं करते है लेकिन मुझे छोटी-छोटी बातें बताते रहते हैं. इससे बहुत फर्क पड़ता है और इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ता है.’’

श्रीलंका के इस गेंदबाज के लिए आईपीएल का मौजूदा सत्र अब तक अच्छा रहा है. वह 13 विकेट के साथ मुस्तफिजुर रहमान (14) के बाद टीम के दूसरे सफल गेंदबाज है. उन्होंने इस दौरान 7.68 की औसत से रन खर्च किये हैं.

पथिराना ने कहा, ‘‘वह (धोनी) जानते हैं कि खिलाड़ियों का मनोबल कैसे बनाए रखना है. मैदान के बाहर हम ज्यादा बात नहीं करते. मुझे अगर उनसे कुछ पूछना होगा तो निश्चित रूप से मैं उनके पास जाऊंगा और उनसे पूछूंगा.’’

माना जा रहा है कि धोनी के लिए आईपीएल का यह आखिरी सत्र होगा लेकिन पथिराना ने भावनात्मक रूप से धोनी से कम से कम एक और सत्र में खेलना जारी रखने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा, ‘‘माही भाई, अगर आप एक और सत्र खेल सकते हैं, तो कृपया मेरी मौजूदगी में (हंसते हुए) हमारे साथ खेलें.’’ नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में सीएसके के लिए यह सत्र उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. टीम 10 मैचों में पांच जीत से 10 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड