खेल की खबरें | धोनी खेल को सुधारने में खिलाड़ियों की मदद करते हैं : मोईन अली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के आलराउंडर मोईन अली ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की प्रशंसा करते हुए बुधवार को कहा कि अधिकतर क्रिकेटर उनकी अगुवाई में खेलना चाहते हैं क्योंकि वह उनके खेल को सुधारने में मदद करते हैं।

चेन्नई, 31 मार्च चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के आलराउंडर मोईन अली ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की प्रशंसा करते हुए बुधवार को कहा कि अधिकतर क्रिकेटर उनकी अगुवाई में खेलना चाहते हैं क्योंकि वह उनके खेल को सुधारने में मदद करते हैं।

धोनी नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई की अगुवाई करेंगे।

सीएसके की वेबसाइट के अनुसार इंग्लैंड के आलराउंडर ने कहा, ‘‘मैंने धोनी के नेतृत्व में खेलने वाले खिलाड़ियों से बात की और उन्होंने मुझे बताया कि वह किस तरह से आपके खेल में सुधार करते हैं। मेरा मानना है कि महान कप्तान ऐसा करते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक कारण है कि हर खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में खेलना चाहता है। वह खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरता है। यह रोमांचक है। ’’

मोईन ने कहा कि वह धोनी के नेतृत्व में खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मजबूत नेतृत्व और कोच का होना महत्वपूर्ण है जो शांतचित रहते हैं, जो खिलाड़ियों पर से जितना संभव हो सके दबाव दूर करते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसा है। ’’

सीएसके की टीम अभी मुंबई में अभ्यास कर रही है जहां उन्हें आईपीएल 14 के अपने पहले पांच मैच खेलने हैं। उसका पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका