देश की खबरें | ओम राउत द्वारा निर्देशित बायोपिक में एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका निभाएंगे धनुष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित फिल्म में लोकप्रिय तमिल अभिनेता धनुष उनके किरदार में नजर आएंगे।

नयी दिल्ली, 22 मई पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित फिल्म में लोकप्रिय तमिल अभिनेता धनुष उनके किरदार में नजर आएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत करेंगे।

बुधवार को कान फिल्म मार्केट में 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' फिल्म की घोषणा की गई।

धनुष ने फिल्म का पहला पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "ऐसे प्रेरणादायक और महान व्यक्तित्व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सर का किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है।"

फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार तथा अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के अभिषेक अग्रवाल और अनिल सुंकारा कर रहे हैं।

'तान्हाजी' और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों के लिए पहचान पान वाले ओम राउत ने भी अपने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा, "रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक... एक महान यात्रा की शुरुआत। भारत के मिसाइल मैन अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।"

पिछले पोस्ट में निर्देशक ने कहा था कि वह कान फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

78वें कान फिल्म समारोह का समापन शनिवार को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\