देश की खबरें | धानुका एग्रीटेक देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्रों और वैज्ञानिकों को सम्मानित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनी धानुका एग्रीटेक देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) और वैज्ञानिकों को वार्षिक पुरस्कार देगी, जिसमें नकद, ट्रॉफी ओर प्रमाणपत्र शामिल है।

देहरादून, 27 फरवरी कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनी धानुका एग्रीटेक देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) और वैज्ञानिकों को वार्षिक पुरस्कार देगी, जिसमें नकद, ट्रॉफी ओर प्रमाणपत्र शामिल है।

कृषि क्षेत्र में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए हर साल केवीके पुरस्कार दिए जाने के धानुका एग्रीटेक के प्रस्ताव को हाल ही में पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी की ओर से आयोजित 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस में स्वीकार किया गया था।

कंपनी की ओर से देहरादून में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक हिमांशु पाठक और अन्य वैज्ञानिकों के समर्थन वाली इस पहल का उद्देश्य कृषि विस्तार एवं नवाचार में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करना है।

पंतनगर में 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संबोधित किया था। दोनों नेताओं ने वैज्ञानिक समुदाय से नवाचार और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से भारतीय कृषि में एक नयी क्रांति लाने का आग्रह किया था।

सिंह और धामी ने अनुसंधान और उसे अमल में लाए जाने के बीच के अंतर को दूर करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा था कि प्रयोगशाला में विकसित तकनीकों को खेत में लाकर ही किसानों की समृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है और देश के कृषि विकास को गति प्रदान की जा सकती है।

धानुका एग्रीटेक के संस्थापक अध्यक्ष आरजी अग्रवाल ने प्रस्ताव को स्वीकार कर सार्वजनिक-निजी साझेदारी के माध्यम से किसानों की समृद्धि के अपने दृष्टिकोण की पुष्टि करने के लिए हिमांशु पाठक का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि केवीके पुरस्कार उन वैज्ञानिकों को सम्मानित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो कृषि तकनीकों के प्रसार में अहम भूमिका निभाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\