जरुरी जानकारी | धनलक्ष्मी बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा कई गुना बढ़कर 15.89 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. धनलक्ष्मी बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की सितंबर तिमाही में कई गुना बढ़कर 15.89 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि फंसे कर्ज के लिए कम प्रावधान से उसका मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर धनलक्ष्मी बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की सितंबर तिमाही में कई गुना बढ़कर 15.89 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी और कहा कि फंसे कर्ज के लिए कम प्रावधान से उसका मुनाफा बढ़ा है।

बैंक को पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इससे पिछली अप्रैल-जून तिमाही में उसे 26.43 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

धनलक्ष्मी बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि सितंबर तिमाही में बैंक की कुल आय 266.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 285.26 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित अस्तियां (एनपीए) सितंबर, 2022 के अंत तक घटकर सकल अग्रिम का 6.04 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 8.67 प्रतिशत थीं।

इस दौरान शुद्ध एनपीए भी 4.92 प्रतिशत से घटकर 2.32 प्रतिशत रह गया।

बैंक ने एक अलग सूचना में कहा कि 12 नवंबर, 2022 को होने वाली उसकी असाधारण आम बैठक (ईजीएम) को रद्द किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\