देश की खबरें | धनखड़ ने सुरक्षा प्रदान किये जाने पर ‘राजनीति’ करने को लेकर तृणमूल सरकार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर कथित तौर पर राजनीति करने पर सतारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की बुधवार को आलोचना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 18 नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर कथित तौर पर राजनीति करने पर सतारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की बुधवार को आलोचना की।

राज्य सरकार ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के मंत्री सुवेंदु अधिकारी के तीन करीबी सहयोगियों को दी गई सुरक्षा वापस ले ली है। अधिकारी ने हाल ही में एक रैली में पार्टी के खिलाफ बोला था।

यह भी पढ़े | केरल सरकार स्व-वित्तपोषित मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धनखड़ ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर स्थानीय अधिकारियों ने शहीद सैनिक के परिवार से मिलने नदिया जा रहे भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार की यात्रा में रुकावट डाली।

राज्यपाल ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद कुछ अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोविड-19: दिल्ली में टारगेट टेस्टिंग, 150 प्रवर्तन टीमें कर रही हैं मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई.

मुर्शिदाबाद यात्रा के दौरान धनखड़ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सुरक्षा मुहैया कराने जैसे मुद्दे पर राजनीतिक दबाव में आकर काम करना लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने जैसा है।’’

उन्होंने यह जानना चाहा कि क्या राज्य की स्थिति ऐसी हो गई है कि किसी व्यक्ति को सुरक्षा देने के लिए उसकी राजनीतिक आस्था पर ध्यान दिया जा रहा है।

शहीद को श्रद्धांजलि देने जा रहे सरकार को ‘कुछ अधिकारियों द्वारा इंतजार कराए जाने’ के विवाद के सदर्भ में धनखड़ ने कहा कि ऐसे व्यवहार के बारे में जानकर कोई भी हैरान हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now