देश की खबरें | धामनगर उपचुनाव : कांग्रेस ने हरेकृष्ण सेठी को उम्मीदवार बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भद्रक जिले की धामनगर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए विपक्षी दल कांग्रेस ने बाबा हरेकृष्ण सेठी को बुधवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

भुवनेश्वर, 12 अक्टूबर ओडिशा के भद्रक जिले की धामनगर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए विपक्षी दल कांग्रेस ने बाबा हरेकृष्ण सेठी को बुधवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

कांग्रेस की चुनाव समिति के अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त सूचना दी गई है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक बिष्णु चरण दास की 19 सितंबर को मृत्यु होने के कारण धामनगर सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

पेशे से वकील सेठी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सरत पटनायक को अपनी उम्मीदवारी के लिए धन्यवाद दिया।

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सेठी ने हालांकि कहा कि वे राजनीति के नये खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं छात्र जीवन से राजनीति में हूं।’’

इसबीच, भाजपा के प्रत्याशी, दिवंगत बिष्णु चरण दास के पुत्र सूर्यबंशी सूरज ने मंगलवार को अपना पर्चा भरा। बीजद ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now