देश की खबरें | धामी ने वनों में ‘बीज बम’ अभियान की शुरुआत की, कहा- इससे मानव-पशु संघर्ष में कमी आएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनों में सप्ताह भर चलाये जाने वाले ‘बीज बम’ अभियान की शनिवार को शुरुआत की और इसे कम लागत वाला प्रयोग बताया, जिसके जरिये जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक वास स्थान में चारा उपलब्ध करा कर मानव-पशु संघर्ष में कमी लायी जा सकती है।

देहरादून, नौ जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनों में सप्ताह भर चलाये जाने वाले ‘बीज बम’ अभियान की शनिवार को शुरुआत की और इसे कम लागत वाला प्रयोग बताया, जिसके जरिये जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक वास स्थान में चारा उपलब्ध करा कर मानव-पशु संघर्ष में कमी लायी जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाये जाने वाले नुकसान को रोकने में भी मदद मिलेगी।

‘बीज बम अभियान सप्ताह’ नाम का अभियान शनिवार को प्रारंभ किया गया, जो 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान ‘बीज बम’ को पूरे राज्य के जंगलों में छीटा जाएगा। बीज बम, मिट्टी और खाद तथा विभिन्न सब्जियों एवं फलों के बीज से बनाये जाते हैं।

धीरे-धीरे बीज बम से पौधे और लताएं बाहर निकलती हैं और शाकाहारी जंतुओं को चारा उपलब्ध कराती हैं जो अक्सर भोजन की तलाश में मानव बस्तियों में प्रवेश कर जाते हैं और खेतों में खड़ी फसलों को नष्ट कर देते हैं।

यह अभियान द्वारका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी स्थित एक संगठन द्वारा चलाया जा रहा है, जिसे हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान, ‘जड्डी’ के तौर पर जाना जाता है।

इस अवसर पर धामी ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयोग है क्योंकि यह वैज्ञानिक पद्धति वाला है और इसमें अधिक खर्च नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यह पशुओं के प्राकृतिक वास स्थान के अंदर चारा उपलब्ध कराकर मानव-पशु संघर्ष में कमी ला सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे आंदोलन बनाने के अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\