देश की खबरें | धामी ने 'आपरेशन त्रिनेत्र' में शहीद राज्य के दो जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में चल रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के दौरान शहीद हुए लांस नायक रुचिन सिंह रावत और पैराट्रूपर प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर शनिवार को यहां जौलीग्रांट हवाई अडडे पर लाए गए जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून, छह मई जम्मू कश्मीर में चल रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के दौरान शहीद हुए लांस नायक रुचिन सिंह रावत और पैराट्रूपर प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर शनिवार को यहां जौलीग्रांट हवाई अडडे पर लाए गए जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रावत जहां उत्तराखंड के चमोली जिले के निवासी थे, वहीं नेगी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रहने वाले थे।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवादियों की तलाश के दौरान शुक्रवार को हुए आइईडी धमाके में रावत और नेगी समेत पांच जवान शहीद हो गए थे।

दिवंगत सैनिकों के पार्थिव शरीरों पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा।

सैनिक परिवारों के साथ हमेशा साथ खड़े रहने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए धामी ने कहा कि दिवंगत जवानों के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने उनके परिजनों से दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने को कहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला तथा देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर भी मौजूद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड