देश की खबरें | धामी ने आंदोलनकारी सुशीला बलूनी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी ।
देहरादून, 10 मई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी ।
मुख्यमंत्री ने बलूनी के यहां डोभालवाला स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
उन्होंने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा । इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उनके साथ थे और उन्होंने भी बलूनी को श्रद्धांजलि दी ।
बाद में बलूनी के शव का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया । पिछले करीब तीन साल से बीमार चल रहीं 84 वर्षीय बलूनी का मंगलवार शाम निधन हो गया था।
नब्बे के दशक में उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर चले आंदोलन में बलूनी ने बढ़—चढ़ कर हिस्सा लिया था, और उन्हें अग्रिम पंक्ति की आंदोलनकारियों में से एक माना जाता था ।
राज्य बनने के बाद उन्होंने उत्तराखंड में राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष पद भी संभाला था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)