देश की खबरें | धामी ने उत्तरकाशी में किया रोड शो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को यहां रोड शो किया जिसमें में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

उत्तरकाशी, आठ जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को यहां रोड शो किया जिसमें में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग बस अड्डे पर पहुंचे और रोड शो के दौरान उनपर पुष्प वर्षा की। महिलाओं ने धामी के स्वागत में कलश यात्रा निकाली।

रोड शो के बाद यहां 'दीदी भुली महोत्सव' का उद्घाटन करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के लिए 57.38 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व 45.37 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए महिलाओं की सराहना की और कहा कि थत्यूड़ जैसा ‘ग्रोथ सेंटर’ महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र से जुड़कर क्षेत्र की कई महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन चुकी हैं।

'एक जिला, एक उत्पाद' योजना में कृषि श्रेणी में लाल धान के उत्पादन के लिए देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए उत्तरकाशी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी महिलाएं 'आत्मनिर्भर भारत' के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य भी कर रही हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक ओखली यानी उलख्यारे में मूसल से लाल धान की कुटाई भी की। धामी ने महोत्सव में डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखे पर भी हाथ आजमाया।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड