जरुरी जानकारी | डीजीटीआर ने मलेशिया से एल्युमिनियम तारों के आयात पर प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने मलेशिया से खास तरह के एल्युमिनियम तारों के आयात पर पांच साल के लिए प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने की सिफारिश की है जिसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को उन आयातों से संरक्षण देना है जिनपर मलेशिया सब्सिडी देता है।

नयी दिल्ली, 30 जून वाणिज्य मंत्रालय ने मलेशिया से खास तरह के एल्युमिनियम तारों के आयात पर पांच साल के लिए प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने की सिफारिश की है जिसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को उन आयातों से संरक्षण देना है जिनपर मलेशिया सब्सिडी देता है।

मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने एक जांच के बाद यह सिफारिशें कीं। जांच में कहा गया कि सब्सिडी को संतुलित करने के लिए निर्णायक प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने की जरूरत है।

डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा, "प्राधिकरण पांच साल के लिए निर्णायक प्रतिकारी शुल्क लगाने की सिफारिश करता है।"

इसमें कहा गया कि प्राधिकरण इन आयातों पर शुल्क लगाने की सिफारिश देना जरूरी समझता है।

शुल्क लगाने पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय लेगा।

निदेशालय ने वेदांता लिमिटेड और भारत ऐल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड की शिकायतों के बाद जांच की। दोनों कंपनियों ने सब्सिडी रोधी जांच शुरू करने के लिए घरेलू उत्पादकों की ओर से अपील दायर की थी।

डीजीटीआर इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मलेशिया से सब्सिडी वाले उत्पादों की वजह से घरेलू उद्योगों को नुकसान हुआ है। उसने 6.87 प्रतिशत और 16.5 प्रतिशत शुल्क लगाने की सिफारिश की।

प्रतिपूर्ति शुल्क देश निर्दिष्ट शुल्क है जो निर्यातक देशों की सरकारों द्वारा दी जाने वाली अनुचित सब्सिडी के खिलाफ घरेलू उद्योग के संरक्षण के लिए लगाया जाता है।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के वैश्विक व्यापार नियमों के तहत अगर व्यापारिक भागीदार देश की सरकार किसी उत्पाद पर सब्सिडी देती है तो आयात करने वाला सदस्य देश सब्सिडी को संतुलित करने के लिए प्रतिपूर्ति शुल्क लगा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड