जरुरी जानकारी | डीजीएफटी ने पीपीई किट निर्यात के लिये आवेदन दायर करने की अंतिम तिथि आठ अगस्त तक बढ़ाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस महीने के लिये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट के निर्यात कोटे का लाभ उठाने के वास्ते ऑनलाइन आवेदन दायर करने की समयसीमा आठ अगस्त तक बढ़ा दी है।
नयी दिल्ली, सात अगस्त विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस महीने के लिये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट के निर्यात कोटे का लाभ उठाने के वास्ते ऑनलाइन आवेदन दायर करने की समयसीमा आठ अगस्त तक बढ़ा दी है।
वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले महानिदेशालय ने एक सूचना में कहा, ‘‘तकनीकी व सर्वर की खामियों के कारण डीजीएफटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की ईकॉम सुविधा दो अगस्त की शाम के सात बजे से पांच अगस्त की शाम के चार बजे तक उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण ही चालू माह के कोटे का लाभ उठाने का ऑनलाइन आवेदन दायर करने की समयसीमा बढ़ायी गयी है।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.
प्रक्रिया के अनुसार, किसी महीने की पहली तारीख से तीसरी तारीख तक दायर किये गये आवेदन को उक्त महीने के कोटे के लिये स्वीकार किया जाता है।
डीजीएफटी ने 29 जून को पीपीई के निर्यात की मंजूरी दी थी। हालांकि, अभी एक महीने में 50 लाख पीपीई चिकित्सा परिधान के निर्यात की ही मंजूरी है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
इसके लिये निर्यात लाइसेंस की वैधता तीन माह की होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)