जरुरी जानकारी | हवाई यातायात नियंत्रकों, चालक दल सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए कदम उठाएगा डीजीसीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान के चालक दल के सदस्यों और हवाई यातायात नियंत्रकों के मानसिक स्वास्थ्य की खातिर विभिन्न कदमों का प्रस्ताव किया है। इनमें सहकर्मी समर्थन कार्यक्रम और चिकित्सा आकलन के दौरान मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण करना शामिल है।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान के चालक दल के सदस्यों और हवाई यातायात नियंत्रकों के मानसिक स्वास्थ्य की खातिर विभिन्न कदमों का प्रस्ताव किया है। इनमें सहकर्मी समर्थन कार्यक्रम और चिकित्सा आकलन के दौरान मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण करना शामिल है।

एक वरिष्ठ डीजीसीए अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इन अनुशंसाओं को लागू करने के लिए एयरलाइन कंपनियों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को परिपत्र जारी करके आवश्यक प्रावधान करने को कहा जाएगा।

हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसीओ) एएआई के अधीन होते हैं।

विमान के चालक दल के सदस्यों और एटीसीओ के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उपजी चिंताओं के बीच डीजीसीए ने एक विशेषज्ञ समिति का भी गठन किया है।

डीजीसीए ने बयान में बताया, ‘‘समिति ने तीन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है जहां ये कदम उठाए जाने हैं। ये हैं चिकित्सा आकलन के दौरान मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, सहकर्मी समर्थन कार्यक्रम और नौकरी से पहले मनोवैज्ञानिक आकलन।’’

इस विशेषज्ञ समिति में डीजीसीए के अधिकारी, हवाई सुरक्षा, क्लिनिकल एयरोस्पेस मेडिसिन तथा मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं।

डीजीसीए ने बताया कि यह परिपत्र 31 मई से प्रभाव में आएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड