जरुरी जानकारी | डीजीसीए ने हवाई क्षेत्र में नेविगेशन प्रणाली में हस्तक्षेप से निपटने के लिए परिपत्र जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन क्षेत्र की नियामक डीजीसीए ने वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (जीएनएसएस) को जाम करने या छेड़छाड़ करने (स्पूफिंग) के खतरों से निपटने के संबंध में एक परिपत्र जारी किया है।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर विमानन क्षेत्र की नियामक डीजीसीए ने वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (जीएनएसएस) को जाम करने या छेड़छाड़ करने (स्पूफिंग) के खतरों से निपटने के संबंध में एक परिपत्र जारी किया है।

पश्चिम एशिया में इस तरह के छेड़छाड़ की खबरों के बीच एयरलाइंस और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) को यह परिपत्र जारी किया गया।

परिपत्र में विमान परिचालकों, पायलटों, एयर नेविगेशन सेवा प्रदाताओं (एएनएसपी) और हवाई यातायात नियंत्रकों के लिए व्यापक कार्य योजना और बचाव के उपायों के बारे में बताया गया है।

इन उपायों में उपकरण विनिर्माताओं के साथ तालमेल के साथ आकस्मिक प्रक्रियाओं को तैयार करना और परिचालन जोखिम का आकलन करना शामिल है।

एएआई देश का एएनएसपी है और हवाई यातायात नियंत्रक भी इसके तहत आते हैं।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने हवाई क्षेत्र में जीएनएसएस हस्तक्षेप पर एक परिपत्र जारी किया है।

आमतौर पर, जीएनएसएस को जाम करने या छेड़छाड़ करने (स्पूफिंग) का तात्पर्य गलत सिग्नल देकर उपयोगकर्ता की नेविगेशन प्रणाली में हेरफेर की कोशिश करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड