देश की खबरें | देवयानी खोबरागड़े कंबोडिया में होंगी भारत की नयी राजदूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी देवयानी खोबरागड़े, कंबोडिया में भारत की अगली राजदूत नियुक्त की गई हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी देवयानी खोबरागड़े, कंबोडिया में भारत की अगली राजदूत नियुक्त की गई हैं।

वर्ष 1999 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी खोबरागड़े वर्तमान में विदेश मंत्रालय के दिल्ली स्थित मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम कर रही हैं।

यह भी पढ़े | Mamata Banerjee on Hathras Case: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाथरस कांड की निंदा की.

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उनके (खोबरागड़े) जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।’’

खोबरागड़े अपने 21 साल के करियर में बर्लिन, इस्लामाबाद, रोम और न्यूयॉर्क में भारतीय मिशनों में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर तनातनी बरकारर, नहीं बनी बात को कांग्रेस चुन सकती है प्लान B.

वह 2013 में तब सुर्खियों में आई थीं जब अपनी भारतीय सहायिका को कम वेतन देने के आरोप में न्यूयॉर्क में अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। इस घटना के बाद भारत और अमेरिका के बीच बड़ा विवाद पैदा हो गया था।

उस समय वह न्यूयॉर्क में भारत की उप-वाणिज्य महादूत के रूप में कार्यरत थीं।

विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में खोबरागड़े ने पीएआई (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान), मध्य यूरोप, वित्त एवं सीपीवी (कॉन्सुलर पासपोर्ट, वीजा) प्रभागों सहित कई इकाइयों में काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\