पुणे, 24 फरवरी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।’’
उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा तथा एक बेटी हैं।
सूत्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY