देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में विकास नहीं रुकेगा; हमें नुकसान पहुंचाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को ‘‘कड़ा और मुंहतोड़’’ जवाब दिए जाने की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में शुरू हुआ जम्मू कश्मीर का विकास उकसावे भरी हालिया कार्रवाइयों के बावजूद न तो रुकेगा और न ही धीमा पड़ेगा।

पुंछ/जम्मू, 30 मई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को ‘‘कड़ा और मुंहतोड़’’ जवाब दिए जाने की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में शुरू हुआ जम्मू कश्मीर का विकास उकसावे भरी हालिया कार्रवाइयों के बावजूद न तो रुकेगा और न ही धीमा पड़ेगा।

शाह ने सीमावर्ती पुंछ जिले से आश्वासन और संकल्प का संदेश देते हुए कहा कि हालिया अशांति के कारण विकास में आई रुकावट क्षणिक है और केंद्र शासित प्रदेश की प्रगति जल्द ही पुन: अपनी गति पकड़ लेगी।

गृहमंत्री ने हालिया भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी के बलिदान की बात स्वीकार करते हुए सशस्त्र बलों और असैन्य प्रशासन की बहादुरी एवं तत्परता की सराहना की।

उन्होंने गोलाबारी के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया की भी प्रशंसा की।

शाह ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर का विकास न तो रुकेगा और न ही धीमा होगा। जो गति 2014 में शुरू हुई थी, वह जारी रहेगी। जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे कड़ा और मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।’’

शाह ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पदभार संभालने के तुरंत बाद आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीमा पर बंकर बनाने का फैसला किया गया था।

उन्होंने कहा कि अब तक 9,500 से अधिक बंकर बनाए जा चुके हैं, जिन्होंने हाल में आम लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के समन्वय से आने वाले दिनों में और अधिक बंकर बनाएगी।

शाह ने सीमा क्षेत्र के निवासियों के साथ मजबूती से खड़े होते हुए कहा, ‘‘पूरा देश और भारत एवं जम्मू-कश्मीर की सरकारें आपके साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं। आतंकवादियों और पाकिस्तान द्वारा की गई हरकतें भारत की रक्षा नीति को और मजबूत ही करेंगी।’’

शाह ने आतंकवाद पर प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ रुख को दोहराते हुए कहा, ‘‘आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।’’

शाह ने शांति और प्रगति पर जोर देते हुए कहा, ‘‘मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि 2014 में शुरू हुआ विकास पूरी ताकत के साथ फिर से आरंभ होगा। जो कोई भी इसे बाधित करने की कोशिश करेगा, उसे कड़ा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’’

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों, खासकर पुंछ में भारी गोलाबारी करके ‘‘बेहद निंदनीय कृत्य’’ किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने किसी भी आम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाते हुए सीमा पार आतंकवादी ढांचे को सटीक निशाना बनाकर जवाब दिया है।

शाह ने हाल की गोलाबारी को ‘‘आजादी के बाद से पुंछ में निकृष्टतम’’ गोलाबारी बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने आम नागरिकों के घरों, मंदिरों, गुरुद्वारों और मस्जिदों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद निंदनीय कृत्य है। पाकिस्तान ने नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। इस उकसावे के बाद ही हमारे बलों ने ताकत और सटीकता के साथ जवाब दिया।’’

शाह ने एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और घोषणा की कि क्षतिग्रस्त मकानों, व्यवसायों एवं धार्मिक स्थलों के लिए केंद्र जल्द ही एक विशेष राहत पैकेज पेश करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हमले में अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों को नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। इससे उनके नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन यह उनके बोझ को साझा करने की दिशा में एक कदम है।’’

शाह ने प्रशासन और सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए कहा, ‘‘वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बलिदान दिए। उपराज्यपाल, प्रशासन और पुलिस ने गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों से निवासियों को निकालने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट