जरुरी जानकारी | बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से लगे 84 गांवों को लेकर जैविक कॉरिडोर का विकास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूखे की मार की खबरों को लेकर चर्चा में रहने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ ललितपुर से लेकर चित्रकूट तक बुंदेलखंड जैविक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।

प्रयागराज, आठ फरवरी सूखे की मार की खबरों को लेकर चर्चा में रहने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ ललितपुर से लेकर चित्रकूट तक बुंदेलखंड जैविक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।

इसके लिए एक्सप्रेसवे के रास्ते में पड़ने वाले 84 गांवों का चयन किया गया है।

बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति उधम सिंह गौतम ने बताया कि चयनित 84 गांवों में जैविक खेती पर काम शुरू किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के रास्ते हर जिले में छोटे छोटे मॉल बनाए जाएंगे, जहां किसानों के उत्पाद रखे जाएंगे और किसान ही उनकी बिक्री करेंगे।

उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में मोटे अनाज पहले से ही पैदा होते रहे हैं। इसके अलावा वहां बागवानी में जो भी फसल तैयार होती है, उनमें बहुत कम खाद पड़ती है। ये काफी हद तक जैविक हैं।

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गौतम ने तकनीकी में बदलाव, फसल में बदलाव और प्रबंधन में बदलाव किए जाने पर जोर दिया। किसानों को अधिक उत्पादन के बजाय गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं के उत्पादन पर ध्यान देना होगा जिसे निर्यात किया जा सके। महाराष्ट्र में पानी कम होने के बावजूद उनकी बागवानी की फसलों का निर्यात हो रहा है।

उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड के इलाके में स्पेशल फ्रंटलाइन डेमोस्ट्रेशन चल रहा है जिसमें किसानों को बीज दिया जा रहा है। बांदा कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के साथ मिलकर इस साल 500 क्विंटल बीज तैयार किया है और किसानों को एमएसपी से 20 प्रतिशत अधिक भुगतान कर रहा है। अब बुंदेलखंड के किसान जैविक दलहन पैदा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को व्यक्तिगत रूप के बजाय समूह बनाकर कृषि उपकरणों की खरीद करनी चाहिए, जिससे किसी एक किसान पर आर्थिक बोझ ना पड़े और पूरे साल समूह के सभी किसान उन उपकरणों का उपयोग कर सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\