देश की खबरें | विकास केवल कागजों पर हुआ, भाजपा-जजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है जनता : शैलजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है और विकास केवल कागजों पर हुआ है।

चंडीगढ़, 29 जून हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है और विकास केवल कागजों पर हुआ है।

शैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन ने हाल में अपने शासन का 600वां दिन मनाया और सर्वांगीण विकास का दावा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हरियाणा की स्थिति पहले जैसी ही है। सरकार नाम की चीज ही नहीं है। न केवल किसान बल्कि समाज का हर तबका उनके कुशासन से तंग आ चुका है।’’

शैलजा ने हिसार में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हकीकत यह है कि उन्होंने जो किया है वह सब कागजों पर ही है। किसी को भी जमीन पर विकास नहीं दिख रहा है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा ने आरोप लगाया कि राज्य अपराध, बेरोजगारी और घोटालों में शीर्ष पर पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा गठबंधन देश में सबसे बड़ी किसान विरोधी सरकार है।

शैलजा ने कहा, ‘‘(किसान) आंदोलन शुरू होने के बाद इतनी संख्या में किसानों के जान गंवाने के बावजूद राज्य सरकार कृषि कानूनों की वकालत कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाजपा-जजपा नेताओं के विरोध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े