देश की खबरें | खेल पंचाट के स्थगन आदेश के बावजूद एआईएफएफ ने चर्चिल को आई-लीग ट्रॉफी प्रदान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल पंचाट (सीएएस) द्वारा चर्चिल ब्रदर्स को आई लीग चैंपियन घोषित करने के एआईएफएफ के फैसले पर और किसी भी औपचारिक सम्मान समारोह के आयोजन पर रोक लगाने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रीय महासंघ ने विजेता ट्रॉफी गोवा के क्लब को प्रदान की।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल खेल पंचाट (सीएएस) द्वारा चर्चिल ब्रदर्स को आई लीग चैंपियन घोषित करने के एआईएफएफ के फैसले पर और किसी भी औपचारिक सम्मान समारोह के आयोजन पर रोक लगाने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रीय महासंघ ने विजेता ट्रॉफी गोवा के क्लब को प्रदान की।

यह एक ऐसा घटनाक्रम जिस पर अंतरराष्ट्रीय संस्था कार्रवाई कर सकती है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने चर्चिल ब्रदर्स को ट्रॉफी प्रदान की और दावा किया कि उन्हें समारोह आयोजित होने के बाद ही सीएएस के आदेश के बारे में पता चला।

सीएएस का आदेश इंटर काशी द्वारा दायर याचिका पर आया। सीएएस के अपील पंचाट प्रभाग की उपाध्यक्ष एलिजाबेथ स्टेनर ने मामले का फैसला होने तक एआईएफएफ को कोई भी पदक समारोह आयोजित करने से रोक दिया था। इंटर काशी के अध्यक्ष पृथिजीत दास ने कहा कि सीएएस का आदेश रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे आया जबकि सत्यनारायण ने चर्चिल को शाम चार बजे ट्रॉफी दी।

दास ने पीटीआई से कहा, ‘‘सीएएस का आदेश भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे आया और मेल एआईएफएफ को भी भेजा गया। ’’

हालांकि सत्यनारायण ने कहा कि एआईएफएफ को सीएएस के आदेश के बारे में तभी पता चला जब उन्होंने चर्चिल ब्रदर्स को ट्रॉफी दे दी थी।

उन्होंने कहा कि चूंकि रविवार को एआईएफएफ सचिवालय बंद था और वह फ्लाइट में थे इसलिए उन्हें सीएएस के आदेश के बारे में देर से पता चला।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं ट्रॉफी देने के लिए गोवा की फ्लाइट में था और रविवार होने के कारण एआईएफएफ सचिवालय बंद था। मुझे ट्रॉफी देने के बाद ही इसके बारे में पता चला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली उच्च न्यायालय और एआईएफएफ अपील समिति के आदेश का पालन किया है और अब हम वकीलों से सलाह लेने के बाद देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। ’’

उन्होंने कहा कि एआईएफएफ को इस मामले में सीएएस के अंतिम फैसले का पालन करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘सुनवाई के बाद सीएएस जो भी फैसला करेगा, हमें उसका पालन करना होगा और उसके अनुसार कार्य करना होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी