खेल की खबरें | दक्षिण कोरिया से हार के बावजूद चीन की विश्व कप में खेलने की उम्मीदें कायम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चीन विश्व कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहा क्योंकि थाईलैंड एक अन्य मैच में सिंगापुर को 3-1 से ही हरा पाया। थाईलैंड को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में 3-0 से जीत की जरूरत थी।

चीन विश्व कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहा क्योंकि थाईलैंड एक अन्य मैच में सिंगापुर को 3-1 से ही हरा पाया। थाईलैंड को आगे बढ़ने के लिए इस मैच में 3-0 से जीत की जरूरत थी।

दक्षिण कोरिया एशियाई क्वालीफाइंग के ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा और इस तरह से उसने लगातार 11वीं बार विश्व कप में जगह बनाने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाए।

एशिया की 18 टीमों में से छह टीम को विश्व कप में सीधा प्रवेश मिलेगा। दो अन्य टीम एशियाई क्वालीफाइंग के चौथे चरण से विश्व कप में सीधे प्रवेश पा सकती हैं जबकि एक अन्य टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिए अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी।

चीन को ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के लिए ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन मैच हार जाने के कारण उसे थाईलैंड और सिंगापुर के मैच के परिणाम तक इंतजार करना पड़ा। चीन अभी तक केवल एक बार 2002 में विश्व कप में खेला था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार