खेल की खबरें | कमिंस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने को बेताब हूं : फर्गुसन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस के साथ गेंदबाजी करने की संभावना से काफी खुश हैं।
अबुधाबी, 12 सितंबर कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस के साथ गेंदबाजी करने की संभावना से काफी खुश हैं।
दो बार की आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स में इस बार काफी बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। ज्यादातर गेंदबाज लगातार 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं जिसमें यह स्टार आस्ट्रेलियाई आक्रमण की अगुआई करेगा।
न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने 2019 विश्व कप में टीम के उप विजेता अभियान में अपने प्रदर्शन के लिये काफी सुर्खियां बटोरीं थीं, उन्होंने ‘केकेआर डॉट इन’ से कहा, ‘‘हम हमेशा उस गेंदबाज के लिये अच्छे रहते हैं जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हैं। हां, निश्चित रूप से हममें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला होगा। ’’
टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि अगर आप इस तेज गेंदबाजी क्लब के बारे में वाकिफ हो या नहीं। देखिये, पैट बेहतरीन गेंदबाज हैं, इसमें कोई शक नहीं है। वह लगभग हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहता है। ’’
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: पिता रोहित शर्मा के साथ खेलती हुई नजर आई नन्हीं समायरा, देखें वीडियो.
फर्गुसन ने कहा, ‘‘वह बेहतर से बेहतर होता जा रहा है और वह अब भी युवा है। वह अच्छा लड़का है और मैं उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने के लिये बेताब हूं। ’’
फर्गुसन अपने दूसरे सत्र में अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद शुक्रवार को टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)