जरुरी जानकारी | शुरुआती दौर की नौकरी के लिए डिजाइन, एनालिटिक्स, जावा मददगारः लिंक्डइन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले पेशेवरों और रोजगार बाजार में प्रवेश करने की मंशा रखने वाले युवा स्नातकों के लिए अब डिजाइन, एनालिटिक्स और जावा स्क्रिप्ट जैसे क्षेत्र नौकरी पाने के नए कौशल के तौर पर उभरे हैं। एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया है।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले पेशेवरों और रोजगार बाजार में प्रवेश करने की मंशा रखने वाले युवा स्नातकों के लिए अब डिजाइन, एनालिटिक्स और जावा स्क्रिप्ट जैसे क्षेत्र नौकरी पाने के नए कौशल के तौर पर उभरे हैं। एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया है।

कामकाजी पेशेवरों के मंच 'लिंक्डइन' ने विभिन्न क्षेत्रों एवं नौकरियों के लिए जरूरी कौशल के बारे में यह रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि भारत में भर्तियां करने वाले अग्रणी उद्योगों में अब वित्तीय सेवाएं, प्रशासनिक एवं समर्थन सेवाएं और सूचना एवं मीडिया भी शामिल हो गए हैं।

वर्ष 2021 से लेकर 2023 के दौरान इस मंच पर दर्ज सूचनाओं एवं आंकड़ों का विश्लेषण कर यह निष्कर्ष निकाला गया है। इनके जरिये लाखों पेशेवरों के करियर की राह का विश्लेषण किया गया है।

लिंक्डइन के मुताबिक, कंपनियां दफ्तर आकर काम करने की भूमिकाओं में कटौती कर रही हैं और करियर शुरू करने वाले युवाओं के लिए हाइब्रिड मॉडल वाली नौकरियां इस साल 60 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि से इतर विभिन्न तरह की नौकरियों में कहीं अधिक तेज वृद्धि देखी जा रही है। स्नातक डिग्री धारकों के लिए उत्पाद प्रबंधन, मानव संसाधन, सैन्य एवं सुरक्षा सेवाएं और परामर्श सेवा क्षेत्रों में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। स्नातक डिग्री नहीं रखने वाले युवाओं को भी नियोजन समन्वयक और तकनीकी भर्तीकर्ता जैसे काम मिल रहे हैं।

लिंक्डइन की करियर विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ प्रबंध संपादक (भारत) निराजिता बनर्जी ने कहा, "यह देखना उत्साहजनक है कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद विविध शैक्षणिक पृष्ठभूमियों वाले पेशेवरों के लिए आज के रोजगार बाजार में कई चमकदार क्षेत्र मौजूद हैं।"

उन्होंने युवाओं को रोजगार की तलाश में दिलेरी, लचीलापन एवं जुझारूपन दिखाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे उनके लिए नए मौके बनेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट