देश की खबरें | केरल के कन्नूर में एसडीपीआई के सदस्य के घर पर देसी बम फेंके गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में दो दिन पहले कथित तौर पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई व्यापक हिंसा के मद्देनजर रविवार को यहां इसकी राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के एक सदस्य के घर पर देसी बम फेंके गए।
कन्नूर (केरल), 25 सितंबर केरल में दो दिन पहले कथित तौर पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई व्यापक हिंसा के मद्देनजर रविवार को यहां इसकी राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के एक सदस्य के घर पर देसी बम फेंके गए।
पुलिस ने बताया कि घटना उत्तरी केरल के कन्नूर जिले के पनूर इलाके में देर रात करीब दो बजे हुई।
पनूर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने कहा कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ और विस्फोटक अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि फिलहाल दोषियों की पहचान नहीं हो पाई है। हमलावरों और उनके मोबाइल नंबर का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि मकान को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका पता लगाया जा रहा है, जबकि टीवी चैनल द्वारा दिखाए जा रहे दृश्यों में घर के बाहर टूटे हुए शीशे और फर्श की टाइल दिखाई दे रही हैं।
पीएफआई ने कथित आतंकी गतिविधियों को लेकर की गई कार्रवाई के खिलाफ 23 सितंबर को सुबह से शाम तक के बंद का आह्वान किया था। इस दौरान केरल के विभिन्न हिस्सों में नकाबपोश लोगों और उपद्रवियों ने उत्पात मचाया था। उन्होंने सरकारी बसों को क्षतिग्रस्त और पुलिसकर्मियों व आम लोगों को घायल कर दिया था। साथ ही, दुकानों में तोड़फोड़ की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)