खेल की खबरें | डेरिल मिचेल का अर्धशतक, न्यूजीलैंड के 45 ओवर तक पांच विकेट पर 201 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के नाबाद अर्धशतक से आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद 45 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बना लिए।

दुबई, नौ मार्च न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के नाबाद अर्धशतक से आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद 45 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बना लिए।

डेरिल मिचेल 53 और माइकल ब्रसवेल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत के लिए कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती ने दो दो विकेट जबकि रविंद्र जडेजा ने एक विकेट झटक लिया है।

विल यंग (15 रन) आठवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

कुलदीप ने 11वें ओवर में रचिन रविंद्र (37 रन) को अपनी गुगली पर बोल्ड किया और 13वें ओवर में केन विलियमसन (11 रन) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।

24वें ओवर में टॉम लाथम (14 रन) जडेजा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

ग्लेन फिलिप्स 38वें ओवर में 34 रन बनाकर वरूण चक्रवर्ती का शिकार बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\