देश की खबरें | सेना उप प्रमुख ने अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थल सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी ने मंगलवार को हवाई में अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान का दौरा किया और वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य कमांडरों के साथ दोनों बलों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर थल सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी ने मंगलवार को हवाई में अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान का दौरा किया और वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य कमांडरों के साथ दोनों बलों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान (यूएसइंडोपैकॉम) में 3.75 लाख सैनिक और असैनिक कर्मचारी है और यह अमेरिकी सशस्त्र बलों की सबसे बड़ी एकीकृत कमानों में से एक है और इसके जिम्मे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी हितों की सुरक्षा है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 8151 नए केस, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,09,516 हुई: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सेना उप प्रमुख का कमान का यह दौरा भारत और अमेरिका के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और मजबूती देने के नए सिरे से हो रहे प्रयासों की पृष्ठभूमि में हुआ है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन अपना दखल बढ़ा रहा है।

सैन्य अधिकारियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सैनी ने कमान के उप कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल माइक मिनिहन से दोनों देशों की सेनाओं के बीच भविष्य के सैन्य सहयोग और अन्य क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की।

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

सेना उप प्रमुख शनिवार से चार दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल सैनी अमेरिकी सेना की 25वीं इंफेंट्री डिवीजन लाइटनिंग एकेडमी भी गए जहां उन्होंने सैनिकों से बातचीत की और जंगल प्रशिक्षण सत्र के भी गवाह बने।

लेफ्टिनेंट जनरल सैनी का यह दौरान दोनों देशों के बीच तीसरी ‘टू प्लस टू’ वार्ता से पहले हो रहा है। यह वार्ता 26 और 26 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के वार्ता के लिये भारत आने का कार्यक्रम है।

भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व वार्ता में विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट