देश की खबरें | उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वृक्षों को गोद लेने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाज के सभी वर्गों से अपनी क्षमता के अनुसार वृक्षों को गोद लेने का मंगलवार को आह्वान किया जिससे पौधे पूरी तरह से विकसित होकर वृक्ष का रूप ले सकें।

प्रयागराज, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाज के सभी वर्गों से अपनी क्षमता के अनुसार वृक्षों को गोद लेने का मंगलवार को आह्वान किया जिससे पौधे पूरी तरह से विकसित होकर वृक्ष का रूप ले सकें।

जिले के गंगापार झूंसी की कनिहार झील के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाठक ने कहा कि वृक्षारोपण का पुण्य, गंगा स्नान से कहीं अधिक है। लोग गंगा स्नान अपने और अपने बच्चों के कल्याण के लिए करते हैं। वहीं एक वृक्ष लगाने से पूरा समाज इससे लाभान्वित होता है।

उप मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा व्यापक स्तर पर केवल वृक्षारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन्हें मुरझाकर खत्म होने से बचाने के लिए बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख सदस्य, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और सभी सामाजिक संगठन अपनी क्षमता के अनुसार इन वृक्षों को गोद लें।

उन्होंने कहा कि वृक्ष को गोद लेना अपने नवजात पुत्र और पुत्री को गोद लेने जैसा है। जब तक यह वृक्षारोपण अभियान, एक जन आंदोलन का रूप नहीं लेगा, वृक्षारोपण अभियान सार्थक नहीं होगा।

उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी संजय खत्री से पिछली बार किए गए वृक्षारोपण की तस्वीर मंगाकर यह देखने को कहा कि पिछली बार लगाए गए कितने पौधे अभी तक बचे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने पीपल, पाकड़ और बरगद का पौधा लगाया।

जिलाधिकारी संजय खत्री ने बताया कि प्रयागराज जिले में 71 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को अभियान के पहले दिन 49 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल और अन्य हस्तियां मौजूद थीं।

– राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू