देश की खबरें | भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर 24 साल बाद महिला अधिकारियों की तैनाती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले 24 साल में पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गयी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में विमान वाहक पोत ‘विक्रमादित्य’ और टैंकर ‘शक्ति’ पर महिलाओं की तैनाती की गयी।
नयी दिल्ली, आठ मार्च पिछले 24 साल में पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गयी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में विमान वाहक पोत ‘विक्रमादित्य’ और टैंकर ‘शक्ति’ पर महिलाओं की तैनाती की गयी।
उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के दो युद्धपोतों पर दो-दो महिला अधिकारियों की तैनाती की गयी।
नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने अंतिम बार 1997 में आईएनएस ज्योति पर महिला अधिकारी की तैनाती की थी।
अधिकारियों ने बताया कि भारत के इकलौते विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर महिला लॉजिस्टिक ऑफिसर और एक महिला वायु यातायात नियंत्रक की तैनाती की गयी।
इसके अलावा बेड़े के टैंकर आईएनएस शक्ति पर एक महिला लॉजिस्टिक ऑफिसर और महिला डॉक्टर की तैनाती की गयी।
उन्होंने बताया कि दिसंबर 2020 से चारों महिला अधिकारियों की तैनाती की गयी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय नौसेना ने एक वीडियो जारी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)