देश की खबरें | पंजाब में नये मंत्रियों को विभाग आवंटित, अमन अरोड़ा को मिला शहरी विकास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्रिमंडल में शामिल पांच नये मंत्रियों को मंगलवार को विभाग आवंटित कर दिये गये। चेतन सिंह जौरामाजरा को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है, जबकि अमन अरोड़ा आवास एवं शहरी विकास संभालेंगे।

चंडीगढ़, पांच जुलाई पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्रिमंडल में शामिल पांच नये मंत्रियों को मंगलवार को विभाग आवंटित कर दिये गये। चेतन सिंह जौरामाजरा को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है, जबकि अमन अरोड़ा आवास एवं शहरी विकास संभालेंगे।

अनमोल गगन मान को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय आवंटित किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके मंत्रियों के विभागों के आवंटन के बारे में जानकारी दी।

मान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। इस वर्ष के शुरू में हुए विधानसभा चुनावों में आप की भारी जीत के बाद गठित मान-सरकार का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार था।

आवंटित विभागों के अनुसार, अरोड़ा को सूचना एवं जनसम्पर्क, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन, आवास एवं शहरी विकास विभाग दिया गया है।

डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को स्थानीय सरकार, संसदीय मामले, भूमि एवं जल संरक्षण और प्रशासनिक सुधार विभाग सौंपा गया है।

फौजा सिंह स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवा कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण एवं बागवानी का प्रभार संभालेंगे।

जौरामाजरा को जहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग का दायित्व दिया गया है, वहीं अनमोल गगन मान पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश संवर्धन, श्रम एवं शिकायत निवारण मंत्रालय संभालेंगे।

पांच नये मंत्रियों को सोमवार को शामिल किये जाने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू