खेल की खबरें | देवधर ट्रॉफी: पांचाल के नाबाद 99 रन से पश्चिम क्षेत्र की पूर्वोत्तर पर आसान जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान प्रियांक पांचाल के 69 गेंद में नाबाद 99 रन की मदद से पश्चिम क्षेत्र ने सोमवार को यहां देवधर ट्रॉफी के पहले राउंड रोबिन लीग मैच में पूर्वोत्तर पर नौ विकेट की आसान जीत दर्ज की।

पुडुचेरी, 24 जुलाई कप्तान प्रियांक पांचाल के 69 गेंद में नाबाद 99 रन की मदद से पश्चिम क्षेत्र ने सोमवार को यहां देवधर ट्रॉफी के पहले राउंड रोबिन लीग मैच में पूर्वोत्तर पर नौ विकेट की आसान जीत दर्ज की।

गुजरात के दाएं हाथ के बल्लेबाज पांचाल ने अपनी पारी में सात छक्के और इतने ही चौके मारे जिससे पश्चिम क्षेत्र ने 208 रन के लक्ष्य को 25.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

पांचाल के सलामी जोड़ीदार हार्विक देसाई ने भी अपने कप्तान की तरह आक्रामक रवैया अपनाते हुए 71 गेंद में 14 चौकों से 85 रन की पारी खेली। पांचाल और देसाई ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 21.1 ओवर में 167 रन जोड़े।

पांचाल ने बाएं हाथ के स्पिनर इमलीवाती लेमतुर पर तीन छक्के जड़े। लेमतुर ने चार ओवर में 47 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

पश्चिम क्षेत्र ने इससे पहले अर्जन नागवासवाला (31 रन पर तीन विकेट) और मुंबई के बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर शम्स मुलानी (37 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से पूर्वोत्तर को 47 ओवर में 207 रन पर समेट दिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे पूर्वोत्तर ने तीसरे ओवर में ही अनूप अहलावत (06) का विकेट गंवा दिया जिन्हें नागवासवाला ने आउट किया।

सलामी बल्लेबाज नीलेश लामिचाने (22) और जेहु एंडरसन (24) ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। अतीत सेठ ने 12वें ओवर में नीलेश को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

पूर्वोत्तर ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 36वें ओवर में टीम का स्कोर सात विकेट पर 144 रन हो गया। लैरी संगमा (16) और लेमतुर (38) ने आठवें विकेट के लिए 49 रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

चिंतन गजा ने 46वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़ा और अगले ओवर में टीम की पारी सिमट गई। लेमतुर पूर्वोत्तर के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\