Delhi Weather Update: दिल्ली में छाया घना कोहरा, ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई और सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई.

cold (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 10 जनवरी : दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई और सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई.

उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण 39 ट्रेन एक घंटे से साढ़े पांच घंटे की देरी से चल रही हैं. उपग्रह तस्वीरों में पंजाब, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में कोहरे की घनी परत दिखाई दे रही है. दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन शीतलहर का दौर जारी रहा था और कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित रहा. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: भीषण शीतलहर की चपेट में दिल्ली, घने कोहरे से सड़क, रेल यातायात प्रभावि

आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि पालम वेधशाला में रविवार रात साढ़े आठ बजे से सोमवार शाम साढ़े चार बजे के बीच दृश्यता 1,000 मीटर से कम ही दर्ज की गई. सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर की स्थिति में कमी आई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए राहत, गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों में आज के ताजा रेट