खेल की खबरें | डेनमार्क और इंग्लैंड की विश्व कप क्वालीफाईंग में आसान जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्कॉटलैंड, सर्बिया, स्वीडन, स्विट्जरलैंड और यूक्रेन ने भी अगले साल कतर में होने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिये कम से कम प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित करने की तरफ कदम बढ़ाये।

स्कॉटलैंड, सर्बिया, स्वीडन, स्विट्जरलैंड और यूक्रेन ने भी अगले साल कतर में होने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिये कम से कम प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित करने की तरफ कदम बढ़ाये।

डेनमार्क ने ग्रुप एफ में मोलदोवा को 4-0 से हराया। यह उसकी लगातार सातवीं ऐसी जीत है जिसमें उसके खिलाफ गोल नहीं हुआ। वह अभी तक 26 गोल दाग चुका है। डेनमार्क यदि मंगलवार को आस्ट्रिया को हरा देता है तो वह विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर जाएगा।

ग्रुप के अन्य मैचों में स्कॉटलैंड ने इस्राइल को संघर्षपूर्ण मैच में 3-2 से हराया जबकि आस्ट्रिया ने फेरोइ आइलैंड पर 2-0 से जीत दर्ज की।

इंग्लैंड ने ग्रुप आई में एंडोरा को 5-0 से करारी शिकस्त दी। वह अब ग्रुप में दूसरे स्थान पर काबिज अल्बानिया से चार अंक आगे हो गया है। इंग्लैंड की तरफ से पहले हाफ में बेन चिलवेल और बुकायो साका और दूसरे हाफ में टैमी अब्राहम, जेम्स वार्ड-प्रूस और जैक ग्रीलिश ने गोल किये।

हंगरी ने जून में यूरोपीय चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था लेकिन उसे बुडापेस्ट में अपने घरेलू मैदान पर अल्बानिया से 0-1 से हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ पोलैंड ने वारसा में 56,000 दर्शकों के सामने सैन मैरिनो को 5-0 से शिकस्त दी।

स्विट्जरलैंड ने ग्रुप सी में उत्तरी आयरलैंड को 2-0 से पराजित किया जबकि सर्बिया ने ग्रुप ए में लक्समबर्ग पर 1-0 से करीबी जीत दर्ज की। इस जीत से सर्बिया ग्रुप में पुर्तगाल से एक अंक आगे शीर्ष पर पहुंच गया है। पुर्तगाल ने हालांकि एक मैच कम खेला है। ग्रुप के एक अन्य मैच में आयरलैंड ने अजरबेजान को 3-0 से पराजित किया।

स्वीडन ने ग्रुप बी में कोसोवा को 3-0 से जबकि यूनान ने जार्जिया को 2-0 से हराया। यूक्रेन ने फिनलैंड को 2-1 से हराकर ग्रुप डी में फ्रांस के बाद दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की। बोस्निया हर्जेगोविना ने भी कजाखस्तान पर 2-0 से जीत से खुद को दौड़ में बनाये रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\