देश की खबरें | आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के विरोध में रविवार को जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया और अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के विरोध में रविवार को जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया और अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की।

एक बयान में कहा गया कि प्रदर्शन में दिल्ली भर के 100 से अधिक ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ और गैर-सरकारी संगठनों के सैकड़ों लोगों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इसमें कहा गया है कि कुत्तों के हमले के कई पीड़ित भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

गोयल ने सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि भारत में 12 करोड़ से अधिक कुत्ते हैं, जिनमें से अकेले दिल्ली में 11 लाख से अधिक कुत्ते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश भर में प्रतिदिन लगभग 20,000 लोगों को आवारा कुत्ते काटते हैं, जिनमें से 2,000 मामले दिल्ली में होते हैं।

गोयल ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की मांग की और सरकार से पशु जन्म नियंत्रण नियमों में संशोधन करने का आग्रह किया और कहा कि ये निसम जनहित के विपरीत हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो ‘‘आवारा कुत्तों की संख्या मानव आबादी को पार कर सकती है।’’

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए व्यवधान भी देखने को मिला, जब कुछ पशु प्रेमियों ने हंगामा किया और प्रदर्शनकारियों से बहस की। इस पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। प्रदर्शन स्थल पर आवारा कुत्ते भी देखे गए।

गोयल ने आरोप लगाया कि जब भी ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ के साथ बैठकें आयोजित की जाती हैं तो कुत्तों से प्यार करने वाले कुछ समूह गड़बड़ी पैदा करने और वीडियो बनाने के लिए आ जाते हैं लेकिन वे निवासियों की चिंताओं को दूर नहीं कर पाते।’’

उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं जिससे लोगों में आवारा कुत्तों के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के हाल ही के निर्देश का हवाला देते हुए गोयल ने सभी राज्य सरकारों से कुत्तों के काटने के पीड़ितों को मुआवजा देने का आग्रह किया।

‘एंटी-रेबीज’ टीकों की कमी पर प्रकाश डालते हुए गोयल ने उनके निर्यात पर रोक लगाने की मांग की और नसबंदी केंद्रों का मासिक निरीक्षण करने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी