विदेश की खबरें | ट्रंप को हराने एवं अमेरिका को एकजुट करने के आह्वान के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी का सम्मेलन शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (डीएनसी) की शुरूआत सोमवार की रात राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए देश को एकजुट करने के आह्वान के साथ हुई जिसमें भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को देश की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित करके एक नया इतिहास रचे जाने की पूरी तैयारी है।

वाशिंगटन, 18 अगस्त अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (डीएनसी) की शुरूआत सोमवार की रात राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए देश को एकजुट करने के आह्वान के साथ हुई जिसमें भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को देश की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित करके एक नया इतिहास रचे जाने की पूरी तैयारी है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने ट्रंप पर हमले की शुरूआत की और कहा कि वह ‘‘हमारे देश के लिए एक गलत राष्ट्रपति हैं’’, जिन्होंने ‘‘मुश्किल हालात पैदा किए हैं।’’

यह भी पढ़े | India China Tension: LAC पर चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ अमेरिकी सीनट में पेश हुआ प्रस्ताव.

मिशेल ने कहा, ‘‘हम एक ऐसे देश में रह रहे हैं जो बुरी तरह बंटा है, और मैं एक अश्वेत महिला हूं जो डेमोक्रेटिक सम्मेलन में बोल रही हूं।’’

उन्होंने यह बात सम्मेलन के अपने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कही। सम्मेलन का आयोजन कोरोना वायरस के मद्देनजर आनलाइन किया जा रहा है। अमेरिका में अभी तक संक्रमण से 1,70,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 54 लाख लोग संक्रमित हैं।

यह भी पढ़े | Earthquake in Tajikistan: भूकंप के झटके से कांपी ताजिकिस्तान की धरती, तीव्रता 4.3 मापी गई.

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हमें यह अराजकता समाप्त करनी है तो हमें जो बाइडेन के लिए वोट करना होगा।’’

इस सम्मेलन में बाइडेन (77) को औपचारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार और भारतीय मूल की हैरिस (55) को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नामित किया जाएगा।

हैरिस पहली अश्वेत, पहली भारतीय मूल की अमेरिकी एवं पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला होंगी जिन्हें किसी प्रमुख राजनीतिक पार्टी द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीवार के रूप में नामित किया जाएगा।

हैरिस बुधवार को सम्मेलन को संबोधित करने वाली हैं। उन्होंने एक संक्षिप्त टिप्पणी में कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप नहीं समझते कि हम अमेरिकी के तौर पर कौन हैं। वह वास्तव में नहीं समझते।’’

सम्मेलन को संबोधित करने वाले सभी वक्ताओं ने ट्रंप की नीतियों को लेकर उनकी आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने देश को बांट दिया है।

सबसे तीखा हमला मिशेल ओबामा की ओर से किया गया जिन्होंने कहा, ‘‘मैं यथासंभव ईमानदार और स्पष्ट होकर कहती हूं कि डोनाल्ड ट्रंप हमारे देश के लिए गलत राष्ट्रपति हैं। उन्हें यह साबित करने के लिए पर्याप्त समय मिला कि वह इस पद पर काम कर सकते हैं, लेकिन वह समस्याओं को उलझाते रहे। वह मौजूदा तकाजों को पूरा नहीं कर सकते। वह ऐसे शख्स नहीं, जिनकी हमें जरूरत है। यह तथ्य है।’’

राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स ने कहा, ‘‘यदि डोनाल्ड ट्रंप फिर से निर्वाचित हुए तो हमने जो प्रगति की है वह खतरे में पड़ जाएगी।’’

उन्होंने ट्रंप पर महामारी के प्रति लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया जिसके चलते 30 करोड़ नौकरियां समाप्त हो गईं।

राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व उम्मीदवार एमी क्लोबुचर ने कहा, ‘‘ट्रंप आज मेरे प्रांत (मिनेसोटा) में हैं। महामारी और हमारी अर्थव्यवस्था की जरूरतों को लेकर कदम उठाने की बजाय वह लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।’’

भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक नेता सारा गिडियन ने कहा कि बाइडेन के व्हाइट हाउस में पहुंचने से ‘‘हम अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर ला सकेंगे और अपने समुदायों को और मजबूती प्रदान कर पाएंगे।’’

रिपब्लिकन पार्टी को उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उसके पूर्व जीओपी गवर्नर जॉन कासिच ने कहा कि अमेरिकी लोग एक दोराहे पर खड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस चुनाव में जो दांव पर है, वह किसी भी आधुनिक समय से कहीं अधिक है। हम पिछले चार वर्षों से जिस राह पर चल रहे हैं, उसे ले कर हम में से बहुत लोग चिंतित हैं। यह वह रास्ता है जिसने लोगों को बांटा है।’’

वहीं राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व उम्मीदवार कोरी बुकर ने डीएनसी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें डोनाल्ड ट्रम्प को केवल एक कार्यकाल तक सीमित करने का मौका मिला है और वह मौका अभी है।’’

गौरतलब है कि तीन नवम्बर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 77 वर्षीय बाइडेन का मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से है।

अमित शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\