देश की खबरें | वंचितों को आगे बढ़ाने से मजबूत होगा लोकतंत्र : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शिक्षा ही विकास का प्रमुख आधार है और योग्यशाला जैसे कार्यक्रमों से शिक्षा से वंचित बच्चों को पढ़ने का मौका मिल सकेगा।

जयपुर, 20 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शिक्षा ही विकास का प्रमुख आधार है और योग्यशाला जैसे कार्यक्रमों से शिक्षा से वंचित बच्चों को पढ़ने का मौका मिल सकेगा।

गहलोत शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के 77वें जन्मदिवस के अवसर एनएसयूआई द्वारा संचालित ‘योग्यशाला’ का एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह प्रसन्न्ता की बात है कि एनएसयूआई ने उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ‘योग्यशाला’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वंचित और जरुरतमंदों को आगे बढ़ाने के ऐसे प्रयास ही लोकतंत्र को मजबूती देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दृष्टि से सभी जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित करने की शुरुआत की थी। उनकी मंशा थी कि अमीर-गरीब का भेद किए बिना सभी को बेहतर शिक्षा मिले।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि योग्यशालाओं का सफल संचालन कर एनएसयूआई ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस समाज सेवा की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी