देश की खबरें | नगा शांति वार्ता को किसी ''तीसरे देश'' में स्थानांतरित करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनएससीएन (आईएम) संगठन ने पूर्वोत्तर राज्य में उग्रवाद के मुद्दे को सुलझाने संबंधी वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्यक्ष भागीदारी की मांग की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दीमापुर, छह अक्टूबर एनएससीएन (आईएम) संगठन ने पूर्वोत्तर राज्य में उग्रवाद के मुद्दे को सुलझाने संबंधी वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्यक्ष भागीदारी की मांग की है।

साथ ही जोर दिया कि वार्ता किसी ''तीसरे देश'' में की जाए।

यह भी पढ़े | Rewa Widow Women Gangrape: मध्य प्रदेश के रीवा में विधवा महिला से गैंगरेप, 5 आरोपियों में 4 गिरफ्तार.

समूह के महासचिव थुइंगालेंग मुइवा ने गत 25 फरवरी को प्रधानमंत्री को यह पत्र लिखा था लेकिन अब तक इसे सामने नहीं लाया गया था।

सरकार के साथ वार्ता करने वाले समूह के प्रमुख वार्ताकार मुइवा ने इस पत्र में, 2015 में हस्ताक्षरित रूपरेखा समझौते के साथ ही उस प्रस्ताव का भी जिक्र किया है कि राज्य के लिए अलग संविधान एवं राष्ट्रीय झंडे की अनुमति दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा-वो बिचौलियों के समर्थन में जब सड़क पर उतरते हैं तो देश को आश्चर्य नहीं होता.

मीडिया को सोमवार को यह पत्र जारी किया गया और संगठन ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ''फीकी प्रतिक्रिया'' के कारण पत्र को सार्वजनिक किया गया।

स्वयंभू नगा सरकार के प्रधानमंत्री मुइवा ने उन परिस्थितियों का हवाला भी दिया है, जिसमें वह और संगठन के तत्कालीन अध्यक्ष इसाक चिशी स्वू पहली बार 2002 में भारत पहुंचे थे और पूर्ण धैर्य के साथ 2010 से यहीं रुके रहे ताकि ''स्वीकार्य और सम्मानजनक राजनीतिक समझौते'' तक पहुंचा जा सके।

नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (आईएम) के प्रमुख मुइवा ने कहा कि सरकार द्वारा नगा समस्या को ''राजनीतिक मुद्दे'' के तौर पर स्वीकार किए जाने के बाद ही उनके संगठन ने राजनीतिक वार्ता शुरू की थी।

रूपरेखा समझौते को लागू करने में देरी का आरोप लगाते हुए मुइवा ने कहा, '' दी गई परिस्थितियों में और राजनीतिक बातचीत को बचाने के मद्देनजर वार्ता उच्चतम स्तर पर होनी चाहिए जैसे कि प्रधानमंत्री के स्तर पर। बिना किसी पूर्व शर्त के और भारत के बाहर किसी तीसरे देश में वार्ता होनी चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\