देश की खबरें | विवादित विज्ञापन को लेकर इंदौर के तनिष्क शो-रूमों में छह महीने तक "क्षमा पत्र" लगाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोगों के एक परिवार को दिखाने वाले तनिष्क के विवादित टीवी विज्ञापन के खिलाफ यहां हिंदू जागरण मंच ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मांग की है कि आभूषण ब्रांड के तीन स्थानीय शो-रूमों में अगले छह महीने तक माफीनामा लगाकर इस विज्ञापन के लिए हिंदू समुदाय के लोगों से क्षमा याचना की जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्य प्रदेश), 16 अक्टूबर अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोगों के एक परिवार को दिखाने वाले तनिष्क के विवादित टीवी विज्ञापन के खिलाफ यहां हिंदू जागरण मंच ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मांग की है कि आभूषण ब्रांड के तीन स्थानीय शो-रूमों में अगले छह महीने तक माफीनामा लगाकर इस विज्ञापन के लिए हिंदू समुदाय के लोगों से क्षमा याचना की जाए।

हिंदू जागरण मंच के मालवा प्रांत के प्रचार प्रमुख ने राजपाल जोशी ने शुक्रवार को कहा, "तनिष्क के आपत्तिजनक विज्ञापन से हिंदू समुदाय की भावनाओं को आघात पहुंचा है। इसलिए हमने इस आभूषण ब्रांड के तीन स्थानीय शो-रूम के कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि इन प्रतिष्ठानों में अगले छह महीने तक क्षमा पत्र लगाकर हिंदू समुदाय से माफी मांगी जाए और भरोसा दिलाया जाए कि आइंदा ऐसे कृत्य को दोहराया नहीं जाएगा।"

यह भी पढ़े | Ujjain ‘Hooch Tragedy’: कमलनाथ बोले-मध्य प्रदेश में शिवराज के साथ माफिया राज की हुई वापसी.

जोशी ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इस विज्ञापन के खिलाफ शहर के अलग-अलग स्थानों पर तनिष्क के तीन शो-रूमों के बाहर बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और इस दौरान शो-रूम कर्मचारियों को भगवा दुपट्टे भेंट किए गए।

उन्होंने बताया कि हिंदू जागरण मंच की ओर से स्थानीय पुलिस को ज्ञापन भी दिया गया है कि तनिष्क के विवादास्पद विज्ञापन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

यह भी पढ़े | Ram Leela in Maharashtra: महाराष्ट्र में मंदिर के बाद अब रामलीला को लेकर सियासत शुरू, अतुल भातखलकर के बाद बीजेपी के एक और विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र.

पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) महेशचंद्र जैन ने हिंदू जागरण मंच का ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा, "हमने यह ज्ञापन लिया है। लेकिन विज्ञापन विवाद में स्थानीय पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने का फिलहाल कोई भी आधार प्रतीत नहीं होता है।"

गौरतलब है कि तनिष्क के विज्ञापन में एक मुस्लिम महिला को अपनी हिंदू बहू की "गोद-भराई" की रस्म की तैयारी करते दिखाया गया है। हालांकि, "लव जिहाद" और "फर्जी धर्मनिरपेक्षता" को बढ़ावा देने के आरोपों के साथ सोशल मीडिया पर तीखे हमलों के बाद आभूषण ब्रांड इस विज्ञापन को वापस ले चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\