देश की खबरें | सुरक्षा चूक पर गृह मंत्री के वक्तव्य की मांग जायज, सरकार के इनकार के चलते कार्यवाही बाधित: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा चूक के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के वक्तव्य की विपक्ष की मांग जायज है, लेकिन सरकार इससे इनकार कर रही है जिस वजह से संसद के दोनों सदनों में व्यवधान बना हुआ है।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा चूक के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के वक्तव्य की विपक्ष की मांग जायज है, लेकिन सरकार इससे इनकार कर रही है जिस वजह से संसद के दोनों सदनों में व्यवधान बना हुआ है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस गंभीर घटना पर गृह मंत्री का वक्तव्य देना उनका कर्तव्य और उत्तरदायित्व है।

विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हुई। विपक्ष की मांग है कि गृह मंत्री संसद की सुरक्षा में चूक के विषय पर दोनों सदनों में बयान दें।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने 13 दिसंबर को लोकसभा में हुई अति गंभीर सुरक्षा चूक पर एक प्रमुख अखबार से बात की। गृह मंत्री ने सुरक्षा उल्लंघन पर एक टीवी चैनल से बात की। संसद सत्र चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल सुरक्षा चूक की घटना पर दोनों सदनों में गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे हैं।

रमेश का कहना था, ‘‘यह एक सरल, सीधी और जायज़ मांग है। लेकिन गृह मंत्री ऐसा बयान देने से इनकार करते हैं जो उनका कर्तव्य और जिम्मेदारी है। इसी कारण संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है।’’

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को आरंभ होने से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में शामिल नेताओं ने दोनों सदनों में गृह मंत्री के बयान की मांग पर जोर दिया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\