जरुरी जानकारी | ऊंचे सीमा शुल्क की वजह से चालू वित्त वर्ष में सोने के आभूषणों की मांग घटेगी : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में सोने के आभूषणों की मांग चालू वित्त वर्ष में पांच प्रतिशत घटकर 550 टन रह सकती है। इसकी मुख्य वजह सीमा शुल्क में बढ़ोतरी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 20 जुलाई भारत में सोने के आभूषणों की मांग चालू वित्त वर्ष में पांच प्रतिशत घटकर 550 टन रह सकती है। इसकी मुख्य वजह सीमा शुल्क में बढ़ोतरी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को कहा कि 30 जून को सोने पर सीमा शुल्क को पांच प्रतिशत बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत किये जाने से चालू वित्त वर्ष में स्वर्ण आभूषणों के खुदरा विक्रेताओं की राजस्व वृद्धि स्थिर रहने की संभावना है।

इसमें कहा गया है कि सीमा शुल्क में इस वृद्धि का बोझ खुदरा विक्रेताओं को ग्राहकों पर डालना होगा, जिससे मांग में कमी आएगी और विवेकाधीन खरीदार खरीद से बचेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, सीमा शुल्क वृद्धि से अंतिम उपभोक्ताओं के लिए सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है और मात्रा के मामले में मांग में कमी आ सकती है। चालू वित्त वर्ष में मांग पांच प्रतिशत घटकर 550 टन रहने की संभावना है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 580 टन रही थी।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महामारी के कारण उत्पन्न हुए व्यवधानों के समाप्त होने के बाद फरवरी, 2021 में मांग में वृद्धि और आयात शुल्क में पांच प्रतिशत की कटौती से बिक्री में तेज उछाल आया, जो इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी जारी रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि सोने की ऊंची कीमतें बिक्री की मात्रा में नुकसान की भरपाई करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि उद्योग का राजस्व पिछले साल की तुलना में स्थिर रहे, लेकिन परिचालन लाभ प्रभावित होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘आयात शुल्क बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में वृद्धि के साथ, स्वर्ण आभूषणों के खुदरा विक्रेताओं को बिक्री बढ़ाने के लिए नवीन बिक्री विधियों को अपनाना होगा और प्रचार योजनाएं शुरू करनी होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\